Posts

Showing posts from May, 2020

Vat savitri puja 22 mai ko manai jayegi

Image
* वट सावित्री व्रत 22 मई को मनाया जाएगा* वट सावित्री व्रत ज्येष्ठ मास की कृष्ण पक्ष की अमावस्या 22 मई शुक्रवार को मनाया जाएगा। अमावस तिथि 21 मई रात्रि 9:35 बजे से प्रारम्भ होकर 22 मई रात्रि 11:07 बजे तक रहेगी। यह स्त्रियों का महत्वपूर्ण पर्व है। इस दिन महिलाये 16 श्रृंगार कर निर्जला व्रत का संकल्प लेती है।और वट वृक्ष की पूजा कर अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती है।  इस दिन सत्यवान सावित्री तथा यमराज की पूजा की जाती है। सावित्री ने इस व्रत के प्रभाव से अपने मृतक पति सत्यवान को धर्मराज से छुड़ाया था। वट वृक्ष के नीचे मिट्टी की बनी सावित्री और सत्यवान तथा भैंसे पर सवार यम की मूर्ति स्थापित कर पूजा करनी चाहिए तथा बड़ की जड़ में पानी देना चाहिए। पूजा के लिए जल, मौली, रोली, कच्चा सूत, भिगोया हुआ चना, फूल, सत्यवान-सावित्री की मूर्ति, बांस का पंखा, लाल धागा, मिट्टी का दीपक, धूप और पांच फल जिसमें लीची अवश्य हो आदि होनी चाहिए जल से वट वृक्ष को सींच कर तने को चारों ओर 12 बार कच्चा धागा लपेट कर तीन बार परिक्रमा करनी चाहिए। साथ ही पंखे से वट वृक्ष को हवा करें इसके बाद सत्यवान−साव...

teen grah shani, guru,shukra may me honge vakri

Image
*न्याय के देवता शनि 11 मई को मार्गी से वक्री होने जा रहा है * *मई माह में तीन ग्रह होंगे वक्री* शनि 11 मई को अपनी मकर राशि मे वक्री हो जायेगे और 142 दिन तक यानी कि 29 सितंबर तक वक्री रहेंगे। शुक्र देव 13 मई को वृषभ राशि मे वक्री होंगे, गुरु देव 14 मई को अपनी नीच राशि मकर में वक्री होंगे। 29 जून को वक्री गुरु धनु राशि मे प्रवेश करेंगे तथा धनु राशि मे ही 12 सितंबर को मार्गी होंगे। 14 मई को ही सूर्य ग्रह अपनी मेष राशि से वृषभ राशि मे प्रवेश करेंगे। इसी के साथ पूर्व स्व अस्त ग्रह बुध 16 मई को बुध ग्रह वृषभ राशि मे उदित हो जायेगे। शनि को कर्मफल दाता माना जाता है.शनि ग्रह के सम्बन्ध मे अनेक भ्रान्तियां है, इसलिए उन्हे मारक, अशुभ और दुख कारक माना जाता है, लेकिन शनि उतना अशुभ और मारक नहीं हैं, जितना उन्हें माना जाता है। जबकि शनि शत्रु नहीं, बल्कि मित्र हैं. वह मोक्ष प्रदान करने वाले एक मात्र ग्रह है। शनि प्रकृति में संतुलन पैदा करते हैं और हर प्राणी के साथ उचित न्याय करते हैं. जो लोग अनुचित विषमता और अस्वाभाविक समता को आश्रय देते हैं, शनि केवल उन्हीं को दण्डित या प्रताड़ित करते हैं...

#Mohini_Ekadashi 4 May 2020

Image
*आज के दिन मोहिनी एकादशी पर भगवान विष्णु ने मोहिनी रूप में देवताओं को अमृत पिलाया था * आज मोहिनी एकादशी  व्रत वैशाख मास के शुक्‍लपक्ष की एकादशी तिथि सोमवार, उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में मनाया जाएगा।एकादशी तिथि 03 मई को प्रात: 9 बजकर 9 मिनट से प्रारंभ होकर 04 मई को 06 बजकर 12 मिनट पर समाप्‍त होगी मोहिनी एकादशी के पारण की बात करें तो पारण का समय अगले दिन 5 बजकर 41 मिनट से 8 बजकर 20 मिनट तक है। इस बीच कभी भी पारण किया जा सकता है. इस दिन हरि वासर समाप्त होने का समय 11 बजकर 22 मिनट पर है। मोहिनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु ने देवताओं को अमर बनाने के लिए मोहिनी रूप धारण किया था। यूं तो हर एकादशी महत्‍वपूर्ण होती है लेकिन मोहिनी एकादशी को पुराणों में विशेष स्‍थान दिया गया है। मान्‍यता है कि जो भी जातक यह व्रत करता है उसे सहस्‍त्र गोदान का फल मिलता है।  समुद्र मंथन के दौरान देव-दानवों के बीच अमृत कलश को लेकर घमासान युद्ध छिड़ गया। तब भगवान व‍िष्‍णु ने सुंदर स्‍त्री मोहिनी का रूप धारण किया। जिसपर असुर मोहित हो उठे। तब श्रीहर‍ि ने देवताओं को अमृत पान कराया। इससे सभी देवता अमर ह...

#Narsimha jayanti on 6th May 2020

Image
* नृसिंह जयंती 6 मई को चित्रा नक्षत्र में मनाई जाएगी * वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि 6 मई बुधवार को चित्रा नक्षत्र सिद्धि योग में नृसिंह जयंती के रूप में मनाई जाएगी।  चतुर्दशी तिथि का प्रारंभ 5 मई रात्रि 11:20 बजे से प्रारंभ होकर 6 मई शाम 7:45 तक रहेगा। इसी दिन पूर्णिमा भी मनाई जाएगी।  भगवान श्री नृसिंह शक्ति तथा पराक्रम के प्रमुख देवता हैं, पौराणिक मान्यता एवं धार्मिक ग्रंथों के अनुसार इसी तिथि को भगवान विष्णु ने नृसिंह अवतार लेकर दैत्यों के राजा हिरण्यकश्यप का वध किया था।  नृसिंह, भगवान विष्णु के क्रोधावतार हैं। भगवान विष्णु ने  हिरण्यकश्यप पर क्रोध करते हुए उसे मारने के लिए ये अवतार लिया था। चूंकि, क्रोध से भगवान नृसिंह का शरीर जलता है, इसलिए उन्हें ठंडी चीजें अर्पित की जाती हैं इसी पावन दिवस को भक्त प्रहलाद की रक्षा करने के लिए भगवान विष्णु ने नृसिंह रूप में अवतार लिया तथा दैत्यों का अंत कर धर्म कि रक्षा की नरसिंह अवतार में भगवान विष्णु ने आधा मनुष्य व आधा शेर का शरीर धारण किया । नृसिंह जयंती के दिन व्रत-उपवास एवं पुजा अर्चना अपने घर मे रहक...