teen grah shani, guru,shukra may me honge vakri

*न्याय के देवता शनि 11 मई को मार्गी से वक्री होने जा रहा है*
*मई माह में तीन ग्रह होंगे वक्री*
शनि 11 मई को अपनी मकर राशि मे वक्री हो जायेगे और 142 दिन तक यानी कि 29 सितंबर तक वक्री रहेंगे। शुक्र देव 13 मई को वृषभ राशि मे वक्री होंगे, गुरु देव 14 मई को अपनी नीच राशि मकर में वक्री होंगे। 29 जून को वक्री गुरु धनु राशि मे प्रवेश करेंगे तथा धनु राशि मे ही 12 सितंबर को मार्गी होंगे।
14 मई को ही सूर्य ग्रह अपनी मेष राशि से वृषभ राशि मे प्रवेश करेंगे। इसी के साथ पूर्व स्व अस्त ग्रह बुध
16 मई को बुध ग्रह वृषभ राशि मे उदित हो जायेगे।
शनि को कर्मफल दाता माना जाता है.शनि ग्रह के सम्बन्ध मे अनेक भ्रान्तियां है, इसलिए उन्हे मारक, अशुभ और दुख कारक माना जाता है, लेकिन शनि उतना अशुभ और मारक नहीं हैं, जितना उन्हें माना जाता है। जबकि शनि शत्रु नहीं, बल्कि मित्र हैं. वह मोक्ष प्रदान करने वाले एक मात्र ग्रह है। शनि प्रकृति में संतुलन पैदा करते हैं और हर प्राणी के साथ उचित न्याय करते हैं. जो लोग अनुचित विषमता और अस्वाभाविक समता को आश्रय देते हैं, शनि केवल उन्हीं को दण्डित या प्रताड़ित करते हैं।

 वृषभ, सिंह, धनु और कुंभ राशि वालों के लिए ज्योतिषविद वक्री शनि को अशुभ मान रहे हैं. आइए आपको बताते हैं कि शनि की उल्टी चाल से आपकी पर कितना असर पड़ने वाला है.
शनि के वक्री होने पर उन राशि के जातकों पर ज्यादा असर देखने को मिलेगा जिन राशियों पर इस समय शनि की साढ़ेसाती या फिर ढैय्या चल रही है। शनि के मकर राशि में प्रवेश करने पर मौजूदा समय में धनु, मकर और कुंभ राशि पर शनि की साढेसाती चल रही है। वहीं मिथुन और तुला राशि के जातकों पर ढैय्या का प्रकोप है। 

वृषभ- शनि के वक्री होने के बाद वृषभ राशि के जातकों को थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत होगी. कुछ मामलों में आपको नुकसान झेलना पड़ सकता है. लाभान्वित यात्राओं के बारे में सोच समझकर फैसला लें. इस वक्त यात्रा करना आपके लिए ठीक नहीं है. सेहत का भी खास ख्याल रखना होगा.
सिंह- सिंह राशि के जातकों के लिए शनि की उल्टी चाल बड़े नुकसान के संकेत दे रही है. नौकरीपेशा लोगों के लिए यह वक्त थोड़ा कठिन हो सकता है. परिवार को आर्थिक तंगी घेर सकती है. आपको बेहद धैर्य से काम लेने की जरूरत होगी और हिम्मत के साथ चुनौतियां का सामना करना होगा

धनु- शनि की उल्टी चाल धनु राशि वालों की मुश्किलें बढ़ा सकती है. आपको धन के मामलों में संघर्ष करना पड़ सकता है. व्यापार में नुकसान और नौकरी में दिक्कतें बढ़ सकती हैं. पिता या ससुराल पक्ष से आर्थिक मदद मिल सकती है. मानसिक अवसाद आपको घेर सकता है. सफलता के लिए भी काफी मेहनत करनी होगी
मकर- धन के मामले में शनि की उल्टी चाल आपके लिए अच्छे संकेत लेकर आएगी. आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है. कर्ज से मुक्त होंगे और खर्चे भी नियंत्रित होंगे. हालांकि स्वास्थ्य और वाहन चलाने में थोड़ी सावधानी बरतनी होगी. इस समय विदेश यात्रा करने से भी बड़ा नुकसान उठा सकते हैं.
कुंभ- कुंभ राशि के जातकों को शनि की चाल बदलते ही कुछ फैसलों में ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत होगी. वरना आपको बड़ा नुकसान हो सकता है. जमीन का सौदा, नया व्यवसाय और नया वाहन खरीदने से पहले करीबियों की सलाह जरूर लें. पारिवारिक कलह के साथ आर्थिक मामलों में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं.
ज्योतिषाचार्य सुनील चोपड़ा

Comments

Popular posts from this blog

मंगल ग्रह का नीच राशि मे प्रवेश, शत्रु ग्रह बुध के साथ बनेगी युति

shardiya navratri 17 october se 25 october 2020

Guru purnima 16 july 2019 ko, 16 जुलाई को शाम 4:30 बजे तक होगी गुरुपूर्णिमा पूजा