chandra grahan avam guru purnima ek saath गुरुपूर्णिमा व चंद्रग्रहण साथ साथ

गुरुपूर्णिमा व चंद्रग्रहण साथ साथ

16 जुलाई मंगलवार गुरुपूर्णिमा के साथ चंद्र ग्रहण लग रहा है। यह उत्तराषाढ़ नक्षत्र धनु राशि मे होगा। गुरूपर्णिमा पर लगातार यह दूसरा साल है जिस दिन चंद्र ग्रहण लग रहा है। इससे पहले 27 जुलाई 2018 को गुरुपूर्णिमा पर ही खग्रास चंद्रग्रहण लगा था। चंद्रग्रहण 16 जुलाई देर रात 1:31 से सुबह 4:31 बजे तक रहेगा। यह चंद्र ग्रहण भारत मे आंशिक रूप से दिखाई देगा तथा साथ ही ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, एशिया, यूरोप एवं दक्षिण अमेरिका में भी दिखाई देगा।

गुरुपूर्णिमा पर विशेष पूजा पाठ ध्यान किया जाता है । लोग इस दिन गुरुओं की पूजा करते है। गुरु पूजा के कार्यक्रम सूतक लगने से पहले तक ही होंगे। 16 जुलाई को सूतक  दोपहर 1:30 बजे से ही लग जायेगा। जिस कारण पूजा पाठ इस समय से पूर्व हो करना होगा।



ग्रहण के समय ग्रहों की स्थिति
शनि व केतु ग्रह चंद्र ग्रह के साथ ही ग्रहण के समय धनु राशि में रहेंगे। जिससे ग्रहण का प्रभाव ज्यादा पड़ेगा। सूर्य के साथ राहु और शुक्र मिथुन राशि मे रहेंगे। इस दौरान मंगल ग्रह नीच का रहेगा। जिससे जातको पर यह योग तनाव बड़ा सकता है। सूर्य और चंद्र चार विपरीत ग्रहो शुक्र, शनि , राहु, केतु के घेरे में रहेंगे जिससे प्राकृतिक आपदा व भूकंप की आशंका रहेगी।
ग्रहण के समय क्या करे
ज्योतिषाचार्य सुनील चोपड़ा ने बताया की ग्रहण काल मे पूजा पाठ करना चाहिए। तथा घर मे रखी हुईं कच्ची सब्जियों एवं फ़लों में कुशा या तुलसी के पत्ते डाल कर रखे। चंद्र ग्रहण के पश्चात पूरे घर को गंगाजल से साफ करना चाहिए व स्वयं किसी नदी में या गंगाजल से स्नान करें। उसके पश्चात घर की मूर्तियों को गंगाजल से स्नान करवा कर उनकी पूजा करें।
चंद्रग्रहण के पश्चात सफेद चीजो का दान करना चाहिए।
जिन्हें मंगल दोष हो वह ग्रहण के समय सुंदरकांड का पाठ करें।
ग्रहण के समय क्या न करें
ग्रहण के बाद पहले से बने हुए भोजन का इस्तेमाल  न करें।
किसी भी प्रकार का शुभ कार्य ग्रहण के समय न करें।
गर्भवती महिलाएं ग्रहण के समय घर से बाहर न निकले।

इस बार 8 राशियों पर चंद्र ग्रहण का बुरा असर पड़ेगा ।
चंद्र ग्रहण के कारण मनुष्य के जीवन पर कुछ न कुछ प्रभाव अवश्य पड़ता है। इस बार 8 राशियों पर चंद्र ग्रहण का बुरा असर पड़ेगा । तथा मेष, मिथुन, सिंह व धनु राशि वालो के लिए यह ग्रहण अच्छा रहेगा।
मेष राशि के जातको पर सकारात्मक असर पड़ेगा। शत्रुओ का नाश होगा रुके हुए कार्य पूरे होंगे।
वृषभ राशि के जातको के अचानक खर्चे बढ़ेगे, यात्रा से लाभ होगा। स्वास्थ्य में परेशानी होगी।
मिथुन राशि पैतृक संपत्ति से लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान बढेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
कर्क राशि नौकरी में स्थानांतरण की संभावना बनेगी। स्वास्थ्य में परेशानी होगी। कर्जदारों में बढ़ोतरी होगी।
सिंह राशि परिवार में खुशी माहौल होगा। नए कार्य मे निवेश से फायदा होगा। आय के अन्य मार्ग खुलेंगे।
कन्या राशि जीवन साथी के साथ संबंध अच्छे नही रहेंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें, शत्रुओ से हानि होगी।
तुला राशि परिवार में कलह हो सकता है। प्रेम संबंधों में निराशा हाथ लगेगी। नए कार्य मे निवेश न करे।
वृश्चिक राशि बेवजह के खर्चो से बचे। नोकरी में तनाव की स्थिति बनेगी। वाहन ध्यानपूर्वक चलाये।
धनु राशि अचानक धन लाभ होगा। नोकरी मिलने की संभावना बनेगी। स्वास्थय अच्छा रहेगा। अध्यात्म की और मन लगेगा।
मकर राशि खर्चो में वृद्धि होगी। व्यापारिक नुकसान की सम्भावनाये बनेगी। विदेश यात्रा के योग बनेंगे।
कुम्भ राशि सेहत में गिरावट आएगी, ग्रहण का नकारात्मक असर पड़ेगा। धन हानि के योग बनेंगे।
मीन राशि प्रेम संबंधों में धोखा मिल सकता है, किसी से झगड़ा होने की संभावना है। जरूरी कार्यो में बाधा हो सकती है।
ज्योतिषाचार्य सुनील चोपड़ा
https://astrologytricks.blogspot.com/2019/07/12-dev-shayni-ekadashi.html

Comments

Popular posts from this blog

मंगल ग्रह का नीच राशि मे प्रवेश, शत्रु ग्रह बुध के साथ बनेगी युति

shardiya navratri 17 october se 25 october 2020

Guru purnima 16 july 2019 ko, 16 जुलाई को शाम 4:30 बजे तक होगी गुरुपूर्णिमा पूजा