7 मई मंगलवार अक्षय तृतिया पर अबूझ मुहूर्त


अक्षय तृतिया पर अबूझ मुहूर्त
7 मई मंगलवार वैशाख शुक्ल तृतिया तिथि रिहिणी नक्षत्र, अतिगंड योग एवं सर्वार्थ सिद्धि, गजकेसरी योग में आखा तीज यानी अक्षय तृतिया मनाई जाएगी। इस दिन भगवान विष्णु के तीन अवतार हुए थे, इसलिए इस तिथि को बेहद शुभ माना जाता है।
भगवन विष्णु के अवतार 
     भगवान विष्णु के 24 अवतारों में से चौथा अवतार नर-नारायण अवतार, 16 वा अवतार विष्णु जी का हयग्रीव अवतार है। भगवान परशुराम जी को उनका 18 वा अवतार माना जाता है।
   पुराणों के अनुसार मातंगी देवी का प्राकट्य भी अक्षय तृतिया के दिन हुआ था। तथा त्रेतायुग का प्रारंभ भी अक्षय तृतिया के दिन ही हुआ था। अक्षय तृतिया पर सूर्य व चंद्र ग्रह अपनी उच्च राशि मेष व वृषभ में विद्यमान रहेंगे।

        अक्षय तृतिया पर की गई साधना-आराधना से साधक को अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। इस तिथि के दिन विधि-विधान से पूजा व व्रत करके माँ लक्ष्मी को प्रसन्न करने से, घर मे हमेशा देवी लक्ष्मी का वास बना रहता है।इस तिथि पर सबसे अच्छा मुहूर्त  अबूझ मुहूर्त  बनता है। इस दिन ग्रह निर्माण, ग्रह प्रवेश, मुंडन, मांगलिक कार्य व विवाह बिना लग्न, मुहूर्त के किये जा सकते है।
 अक्षय तृतिया पर ग्रहो की स्तिथि 
 अक्षय तृतिया पर अद्भुत सयोंग बन रहा है इस दिन ४ गृह अपनी उच्च राशि में होंगे, सूर्य मेष राशि में ,चंद्र वृषभ राशि में, शुक्र मीन राशि में व् राहु मिथुन में ऐसा अद्भुत सयोंग १५ साल बाद बनेगा ।
शुभ मुहूर्त 
ज्योतिषाचार्य सुनील चोपड़ा ने बताया की शुभ मुहूर्त तृतिया तिथि का आरंभ 7 मई मंगलवार सुबह 3:17 बजे से 8 मई बुधवार सुबह 2:17 बजे तक रहेगा।
पूजा का मुहूर्त सुबह 5:40 बजे से 12:17 बजे तक रहेगा । कुल अवधि 6 घंटे 41 मिनट की रहेगी।
सोना खरीदने का मुहूर्त सुबह 5:40 बजे से रात्रि 26:17 बजे तक रहेगा।
आभूषण खरीदने का महत्व  
     अक्षय तृतिया पर सोने के गहनों की खरीददारी के लिए महिलाओं को इंतज़ार रहता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन सोना, रत्न,आभूषण व शुभ धातु खरीदना शुभ माना जाता है। इसमें ईश्वर की कृपा से कई गुना बढ़ोतरी होती है। क्योंकि अक्षय तृतिया  का अर्थ कभी न खत्म होने वाली वस्तु से है। जिनका चयन आप राशि के अनुसार कर सकते है।


 भगवान परशुराम जयंती 
 भगवान परशुराम जी को विष्णु जी का  18 वा अवतार माना जाता है।इस लिए इस दिन भगवन परशुराम का जन्म होने के कारन ७ मई को परशुराम जयंती के रूप में भी मनाया जाता है
राशि अनुसार अक्षय तृतिया  पर क्या खरीदना चाहिए 
मेष राशि तांबे व सोने से बनी वस्तुए खरीदे।
वृषभ राशि चांदी के सिक्के या चांदी से बनी वस्तु खरीदे।
मिथुन राशि नए वस्त्र व चांदी के आभूषण खरीदे।
कर्क राशि चांदी के आभूषण खरीदे।
सिंह राशि स्वर्ण आभूषण खरीदे।
कन्या राशि स्टील के बर्तन या पन्ना रत्न खरीदे।
तुला राशि चांदी के सिक्के व सफेद वस्त्र खरीदे।
वृश्चिक राशि तांबे के पात्र या स्वर्ण आभूषण खरीदे।
धनु राशि स्वर्ण आभूषण खरीदे।
मकर राशि लोहे की बाल्टी खरीदकर उसका दान करे।
कुम्भ राशि सोने के आभूषण खरीदकर उसे अपनी पत्नी को उपहार में दे।
मीन राशि स्वर्ण आभूषण व घर के लिए कोई नया सामान ले सकते है।
ज्योतिषाचार्य सुनील चोपड़ा 

Comments

Popular posts from this blog

मंगल ग्रह का नीच राशि मे प्रवेश, शत्रु ग्रह बुध के साथ बनेगी युति

guru transit in Dhanu rashi, 5 नवंबर को गुरु अपनी ही राशि धनु राशि मे गोचर करेंगे

Guru purnima 16 july 2019 ko, 16 जुलाई को शाम 4:30 बजे तक होगी गुरुपूर्णिमा पूजा