guru transit in Dhanu rashi, 5 नवंबर को गुरु अपनी ही राशि धनु राशि मे गोचर करेंगे

5 नवंबर को गुरु अपनी ही राशि धनु राशि मे गोचर करेंगे
गुरु ग्रह 5 नवंबर, मंगलवार 00:03 बजे अपनी राशि धनु में गोचर करेंगे। और 29 मार्च 2020, रविवार रात्रि 19:08 बजे तक इसी राशि में स्थित रहेंगे। गुरु बृहस्पति के इस राशि परिवर्तन का प्रभाव सभी राशियों पर होगा।
गुरु गोचर आपके जीवन में परिवर्तन लेकर आएगा। ये परिवर्तन आपकी राशि के अनुसार दोनों तरह (सकारात्मक और नकारात्मक) के हो सकते हैं,

ज्योतिषाचार्य सुनील चोपड़ा ने बताया कि गुरु ग्रह एक शुभ ग्रह है। इन्हें देवताओं का गुरू कहा गया है। ये वृद्धि, ज्ञान, प्रचुरता एवं उदार भाव के कारक माने जाते हैं। वहीं राशियों में धनु और मीन राशि पर इनका आधिपत्य है। कुंडली में बृहस्पति ग्रह बलवान हो तो जातक के ज्ञान में वृद्धि होती है। साथ ही इसके प्रभाव से व्यक्ति का वैवाहिक जीवन सुखी रहता है। यह धन संपत्ति और संसाधनों में वृद्धि करता है।
धनु राशि मे पहले से ही शनि एवं केतु विराजमान है। 5 नवम्बर से इन तीन ग्रहो की युति बनेगी। 24 जनवरी को शनि के मकर राशि मे जाने से दो ग्रह गुरु व केतु धनु राशि मे रहेंगे।
ज्योतिषाचार्य सुनील चोपड़ा

Comments

Popular posts from this blog

मंगल ग्रह का नीच राशि मे प्रवेश, शत्रु ग्रह बुध के साथ बनेगी युति

shardiya navratri 17 october se 25 october 2020

Guru purnima 16 july 2019 ko, 16 जुलाई को शाम 4:30 बजे तक होगी गुरुपूर्णिमा पूजा