Dev Guru prajapati ka kumbh rashi me transit

*विशाल ग्रह देवगुरु बृहस्पति का राशि परिवर्तन कुम्भ राशि मे*
देव गुरु बृहस्पति 6 अप्रैल,मंगलवार  मकर राशि से कुंभ राशि में गोचर करेंगे। इस साल में गुरु का ये पहला राशि परिवर्तन होगा। अभी तक देव गुरु अपनी नीच राशि में शनि के साथ गोचर कर रहे थे। अब शनि की ही राशि कुम्भ में गोचर करेंगे।
इस राशि पर ये 13 सितंबर तक गोचर करेंगे। इसी बीच 20 जून की रात्रि 8 बजकर 28 मिनट पर वक्री होंगे और उसी अवस्था में चलते हुए पुनः14 सितंबर की दोपहर 2 बजकर 28 मिनट पर मकर राशि में प्रवेश कर जाएंगे। 
ज्योतिषाचार्य सुनील चोपड़ा ने बताया कि देव गुरु बृहस्पति को सर्वाधिक शुभ एवं शीघ्रफलदाई ग्रह माना गया है। गुरु ग्रह को धन, ज्ञान और सत्कर्म का कारक माना जाता है।सौरमंडल में यह विशाल ग्रहों में से एक है। जो कि विवाह और सुखी दाम्पत्य के कारक माने जाते है। और बृहस्पति देव देवताओं के गुरु माने जाते हैं। यह धनु व मीन राशि के स्वामी है।
 गुरू ग्रह की चाल बदलने के कारण कई राशियों पर इसका सकारात्मक असर पड़ेगा तो कुछ राशियों पर इसका नकारात्मक असर भी दिखाई देगा।
*इन राशियों को मिलेगा लाभ*
इस राशि परिवर्तन से वृषभ, मेष और मिथुन राशि वालों के लिए गुरु खुशियां लाने वाले हैं। इन लोगों को विद्या में सफलता तो मिलेगी ही साथ ही धन  लाभ के मामले में बहुत ही शुभ योग हैं। विवाह व संतान के योग बनेंगे। नौकरी में प्रोमोशन के योग बनेंगे।
*इन राशियों के लिए मुश्किल का समय*
 कर्क सिंह और कन्या राशि के लिए समय थोड़ा मुश्किल भरा रहेगा। इन लोगों को कई चिंताओं का सामना करना पड़ेगा। अधिक खर्च से बजट गड़बड़ायेगा। स्वास्थ्य जो लेकर सावधान रहने की आवश्यकता है।
*इन राशियों का समय उत्तम रहेगा*
तुला, वृश्चिक राशि वालों को संतान सुख के साथ धन लाभ के योग हैं। इन लोगों के लिए समय बहुत ही उत्तम रहेगा। नौकरी में प्रोमोशन के योग बनेंगे।
ज्योतिषाचार्य सुनील चोपड़ा

Comments

Popular posts from this blog

मंगल ग्रह का नीच राशि मे प्रवेश, शत्रु ग्रह बुध के साथ बनेगी युति

Guru purnima 16 july 2019 ko, 16 जुलाई को शाम 4:30 बजे तक होगी गुरुपूर्णिमा पूजा

Gopashtmi 22 November ko manai jayegi