new year 2021will start with pushya nakshtra

*पुष्य नक्षत्र और बुद्धादित्य योग में होगी नववर्ष की शुरुआत*
*सबसे बड़ा ग्रह गुरु बृहस्पति राशि परिवर्तन करेंगे*
नववर्ष का स्वागत करने के लिए लोग तैयार हैं। वर्ष 2020 को लेकर लोगों की यादें कुछ अच्छी नहीं रहीं हैं। कोविड 19 के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा है। इस महामारी का भय अभी भी बना हुआ है। आने वाला साल लोगों के लिए अच्छा साबित हो, ऐसी लोग प्रार्थना कर रहे हैं।
पंचांग के अनुसार 31 दिसंबर 2020 रात्रि 12:00 बजे के बाद 00:00:01 बजे वर्ष 2021 का आरंभ होगा. इस दिन मार्गशीर्ष मास की शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि है, इस दिन चंद्रमा कर्क राशि और सूर्य धनु राशि में विराजमान रहेंगे। 
ज्योतिषाचार्य सुनील चोपड़ा ने बताया कि विशेष बात ये है कि नववर्ष यानि एक जनवरी 2021 का आरंभ गुरु पुष्य महायोग में होगा। इस वर्ष  पंच ग्रही और छः ग्रही योग बनेंगे।
24 जनवरी से 11 फरवरी तक मकर राशि मे बनेगा पंचग्रही योग जिसमे शनि, गुरु, सूर्य, बुध, शुक्र मकर राशि मे रहेंगे। 9 फरवरी से 12 फरवरी चंद्र ग्रह के मकर राशि मे आ जाने से छः ग्रही योग बनेगा। और 6अप्रैल को सबसे बड़ा ग्रह गुरु बृहस्पति मकर राशि से कुम्भ में प्रस्थान करेंगे।
 पुनः 14 सितंबर को वक्री होकर मकर में आएंगे। इसके बाद 21 नवम्बर को पुनः कुम्भ राशि में प्रवेश कर जाएंगे।
*नववर्ष पर बनेंगे कई शुभ योग*
ज्योतिष के मुताबिक 31 दिसंबर 2020 को गुरु पुष्य योग बन रहा है और नए साल 2021 की शुरूआत भी इसी योग में हो रही है। इसी तरह गुरू मकर राशि में तो बुध और सूर्य धनु राशि में होंगे, जबकि चंद्रमा कर्क राशि में तो मंगल मेष राशि में होंगे। ग्रहों के इस मेल से बुधादित्य योग, रूचक योग, शशक योग, गजकेसरी योग तथा शनि और गुरु का नीच भंग राजयोग बन रहा है, जिसमें अंग्रेजी नव वर्ष 2021 की शुरूआत हो रही है। इसके साथ ही पुष्य नक्षत्र में स्वगृही चंद्रमा अपनी राशि कर्क में तो शनि भी अपनी राशि मकर में शनि-चंद्र का समसप्तक योग, विष योग भी बना रहा है। जिसके कारण 2021में लोगो को शुभ फल प्रदान होंगे।
अंक ज्योतिष की गणना के आधार पर वर्ष 2021 में सबसे ज्यादा प्रभाव डालने वाला अंक 5 होगा। वर्ष 2021 का कुल योग 5 (2+0+2+1=5) है। अंक ज्‍योतिष के आधार पर अंक 5 का ग्रह स्वामी बुध है। बुध राशि चक्र की मिथुन व कन्या राशियों के स्वामी माने जाते हैं।
 इस मान से यह नववर्ष बहुत अहम वर्ष माना जा रहा है। जबकि 2020 का अंक 4 था जो कि राहु ग्रह का माना जाता है। जिस कारण 2020 वर्ष अच्छा नही रहा।
ज्योतिषाचार्य सुनील चोपड़ा

Comments

Popular posts from this blog

मंगल ग्रह का नीच राशि मे प्रवेश, शत्रु ग्रह बुध के साथ बनेगी युति

shardiya navratri 17 october se 25 october 2020

Guru purnima 16 july 2019 ko, 16 जुलाई को शाम 4:30 बजे तक होगी गुरुपूर्णिमा पूजा