shani ke vakriye hone par rashiyo par kya prabhav hoga


30 अप्रैल19 को शनि होंगे वक्रीय
30 अप्रेल मंगलवार को शनि धनु राशि में वक्रीय हो जायेगे और 18 सितंबर 2019 तक वक्रीय रहेंगे। शनि 4 माह 18 दिन तक वक्रीय रहेंगे। इसी के साथ गुरुदेव बृहस्पति भी वक्री गति से धनु राशि मे गोचर कर रहे है। 22 अप्रेल को गुरुदेव वृश्चिक राशि मे पुनः पहुच जाएंगे। और 11 अगस्त को मार्गीय होकर 4 नवम्बर को वापिस धनु राशि मे प्रवेश करेंगे।
                ज्योतिषाचार्य सुनील चोपड़ा ने बताया की अशुभ ग्रह शनि के वक्रीय होने पर इसकी क्रूरता बढ़ेगी क्योकि जब क्रूर ग्रह वक्रीय होता है तो उसकी क्रूरता बढ़ती है और जब शुभ ग्रह वक्रीय होता है तो उसकी शुभता बढ़ती है। यदि आपकी कुंडली मे शनि योगकारक ग्रह है तो वह अच्छे फल देगा। शनि के वक्रीय होने से कोई नुकसान नही होगा।

    शनि कर्मफल दाता होने के कारण वह किये गए कर्मो का फल देता है।
    शनि के वक्रीय होने पर चंद्र राशि के अनुसार विभिन्न राशियों पर अलग अलग प्रभाव पड़ेगा।
मेष राशि- मेष राशि के जातको का शनि 9वे भाव मे होगा। जिससे कैरियर व आय में परेशानी आ सकती है। शत्रु आप पर हावी होंगे। प्रमोशन में समस्याए आ सकती है।
वृषभ राशि- शनि 8 वे भाव मे होने के कारण धन हानि हो सकती है, व्यापार में नुकसान हो सकता है। संतान पढ़ाई पर धयान दे।
मिथुन राशि- शनि 7 वे भाव मे होने के कारण इन राशि वालो को धन लाभ होगा। व्यापार व नोकरी में लाभ होगा। प्रियजनों व मित्रों से संबंध अच्छे रहेंगे। विवाद सुलझेगे।
कर्क राशि- शनि 6 वे भाव मे गोचर करेगा। आपके स्वास्थ्य की हानि हो सकती है। मानसिक तनाव बढ़ सकता है। क्रोधित न हो सयम से काम लें। मित्रो के साथ अपनी समस्याएं सांझा करें।
सिंह राशि- शनि 5 वे भाव मे होने के कारण वक्रीय होने पर आपके खर्चे बढ़ेंगे, व्यापार अच्छा रहेगा। नोकरी मिलने की संभावना है । नए व्यवसाय में लाभ होगा। अविवाहित जातक विवाह का प्लान कर सकते है। संतान का योग बन सकता है।
कन्या राशि- शनि 4 थे भाव मे होने के कारण शनि की ढय्या चल रही है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। प्रॉपर्टी के मामले में विवाद हो सकता है। आप अधिक व्यस्त रहेंगे।
तुला राशि- शनि 3 रे भाव मे होने के कारण शिक्षा अच्छी होगी आत्मविश्वाश बढेगा। उच्च शिक्षा के योग बनेंगे। आमदनी अच्छी होगी और खर्चे भी अधिक होंगे।
वृश्चिक राशि- शनि की साढ़े साती चल रही है। आपको सफलता पाने के लिए कड़ा परिश्रम करना होगा। किसी विवाद में न पड़े। कार्यो में रुकावटे आ सकती है। कानूनी कार्यो में सफलता मिलेगी।
धनु राशि- साढ़े साती होने के कारण  दाम्पत्य जीवन मे समस्याए आ सकती है। स्वास्थ्य में परेशानियां आ सकती है। खर्चो में वृद्धि होगी गुप्त शत्रुओ से बचे। अनावश्यक यात्राएं न करे।
मकर राशि- साढे साती होने के कारण खर्चो में वृद्धि होगी। नोकरी और व्यवसाय में वृद्धि होगी। उच्च शिक्षा के लिए विदेश जा सकते है। जमीन जायदाद से धन लाभ होगा। यात्राएं अधिक होंगी।
कुम्भ राशि -आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, धन लाभ होगा। विश्वाश में कमी आएगी। कुछ नए कार्य होंगे। आध्यात्मिकता की और झुकाव बढेगा। आर्थिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। नए वाहन खरीदने के योग बनेंगे।
मीन राशि- शनि 10 वे भाव मे होने के कारण वक्रीय होने पर विदेश यात्राएं   होंगी, दाम्पत्य जीवन अच्छा रहेगा। नोकरी में परिवर्तन होगा। धार्मिक कार्यो में वृद्धि होगी।
ज्योतिषाचार्य सुनील चोपड़ा

Comments

Popular posts from this blog

मंगल ग्रह का नीच राशि मे प्रवेश, शत्रु ग्रह बुध के साथ बनेगी युति

shardiya navratri 17 october se 25 october 2020

Guru purnima 16 july 2019 ko, 16 जुलाई को शाम 4:30 बजे तक होगी गुरुपूर्णिमा पूजा