2024 में 12 राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा

*सभी 12 राशियों के लिए नया वर्ष 2024 कैसा रहेगा*
मेष राशि -
पारिवारिक दृष्टि से या वर्ष अनुकूल रहेगा आपके परिवार में सुख शांति का वातावरण बना रहेगा।
वृषभ राशि -
नौकरी करने वालों को अपने कार्य स्थल पर मान सम्मान प्राप्त होगा। राहु का गोचर धन आगमन के नए मार्ग बनाएगा।
मिथुन राशि-
 वर्ष की शुरुआत में सप्तम स्थान पर गुरु ग्रह की दृष्टि प्रभाव से आप व्यापार में उन्नति प्राप्त करेंगे। नया व्यापार करने के लिए समय अनुकूल है।
कर्क राशि -
इस वर्ष राशि से अष्टम भाव में शनि का गोचर आपको मानसिक रूप से कष्ट देते रहेंगे। अष्टम भाव का शनि कभी-कभी मौसम जनित बीमारियों से परेशान भी कर सकता है। 
सिंह राशि -
वर्षारंभ में अधिक भागदौड़ के कारण परिजनों को अधिक समय नहीं दे पाएंगे। परिवार में परस्पर सहयोग और भावनात्मक प्रेम में वृद्धि होगी। 
कन्या राशि -
अष्टमस्थ गुरु और लग्न स्थान पर राहु की दृष्टि के कारण आपके स्वास्थ्य में इस वर्ष उतार-चढ़ाव बना रहेगा।
तुला राशि -
साल की शुरुआत में आपको भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। सप्तमस्थ गुरु के प्रभाव से आपकी पत्नी के साथ संबंध मधुर होंगे। 
वृश्चिक राशि -
इस वर्ष चतुर्थ स्थान के शनि आपके परिवार में कुछ विषम परिस्थिति उत्पन्न कर सकते हैं। आपका पारिवारिक माहौल खराब हो सकता है।
धनु राशि -
पारिवारिक दृष्टिकोण से यह वर्ष मिला-जुला रहेगा। व्यस्तता के कारण परिजनों को अधिक समय नहीं दे पाएंगे।
मकर राशि -
स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष सामान्य रहेगा द्वितीय स्थान का शनि आपके स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है।
कुंभ राशि -
इस वर्ष नौकरी और व्यापार में जोखिम उठाने वाले निर्णय लेने से बचें। कार्य व्यवसाय की दृष्टि से वर्ष का प्रारंभ बहुत अच्छा रहेगा।
मीन राशि -
पारिवारिक दृष्टि से वर्ष का प्रारंभ अच्छा रहेगा। वर्षारंभ में द्वितीयेश गुरु के प्रभाव से आपके परिवार में किसी सदस्य के वृद्धि होगी।

Comments

Popular posts from this blog

मंगल ग्रह का नीच राशि मे प्रवेश, शत्रु ग्रह बुध के साथ बनेगी युति

guru transit in Dhanu rashi, 5 नवंबर को गुरु अपनी ही राशि धनु राशि मे गोचर करेंगे

Guru purnima 16 july 2019 ko, 16 जुलाई को शाम 4:30 बजे तक होगी गुरुपूर्णिमा पूजा