guru grah 17 January 2021 ko ast honge

*सबसे विशाल ग्रह गुरु तारा 17 को अस्त होगा, नही होंगे मांगलिक कार्य* 
 17 जनवरी रविवार गुरु ग्रह बृहस्पति शाम 5:52 बजे अस्त हो जायेगे। जो माघ शुक्ल पक्ष द्वितीया तिथि 13 फरवरी शनिवार को उदित होंगे। अत्यंत शुभ ग्रह होने के  कारण जब बृहस्पति अस्त होता है अर्थात सूर्य के समीप आ जाता है तो बृहस्पति के शुभ प्रभावों में कमी हो जाती है और व्यक्ति को शुभ फलों की प्राप्ति में कमी आ जाती है। किसी भी काम को सफल बनाने के लिए गुरु बल की आवश्यकता होती है। ज्योतिष के महत्वपूर्ण सूर्य सिद्धांत के अनुसार बृहस्पति ग्रह के अस्त होने के लिए उसकी सूर्य से अंशात्मक दूरी 11 अंश या उससे कम हो तो ग्रह अस्त हो जाता है।
ज्योतिषाचार्य सुनील चोपड़ा ने बताया कि शादी-विवाह जैसे मांगलिक कार्यों के लिए ग्रह-नक्षत्रों की स्थितियों का विचार किया जाता है। शुक्र और गुरु तारा की स्थिति को देखकर विवाह मुहूर्त निश्चित किए जाते हैं। अगर ये दोनों तारे अस्त होते हैं तो उस स्थिति में मांगलिक कार्यों के लिए मुहूर्त नहीं निकल पाता है।इस अवधि में सभी शुभ कार्य जैसे विवाह, मुंडन, सगाई, गृहारंभ व गृहप्रवेश के साथ व्रतारंभ एवं व्रतउद्यापन आदि वर्जित रहते हैं। शुभ एवं मांगलिक मुहूर्त के निर्धारण में गुरु एवं शुक्र के तारे का उदित स्वरूप होना बहुत आवश्यक है। दोनों के उदय होने पर ही विवाह जैसे मांगलिक कार्य संपन्न होते हैं।
बृहस्पति ग्रह सौर मंडल में सबसे विशाल ग्रह है। ज्योतिष में बृहस्पति ग्रह का गोचर जन्मकालीन राशि से दूसरे, पाँचवें, सातवें, नौवें और ग्यारहवें भाव में शुभ फल देता है। जिन व्यक्तियों की जन्म कुंडली में बृहस्पति ग्रह मजबूत स्थिति में होता है तो जातक के जीवन में प्रगति होती है। गुरु के आशीर्वाद से व्यक्ति को पेट से संबंधित रोगों से छुटकारा मिलता है। जब तक गुरु अस्त  रहेगा तब तक जातको को ये उपाय करने से गुरु बल मिलेगा।
आपको नित्य पीपल में जल चढ़ाना चाहिये।
इसके अलावा गुरु को शुभ करने के लिए सदा पिता, दादा और गुरु का आदर कर उनके पैर छुएं।
गुरुवार के दिन पीली वस्तु का सेवन करें। घर में धूप-दीप दें, रात्रि को कर्पूर जलाएं।
तिजोरी या ईशान कोण में हल्दी की गांठ को किसी सफेद कपड़े में बांधकर रखें।
17 जनवरी को शाम 5:52 बजे गुरु ग्रह अस्त हो जायेगे औरयहाँ मकर राशि मे शनि ग्रह 7 जनवरी को अस्त हो चुके है। गुरु शनि के अस्त होने से किन-किन राशियों पर क्या प्रभाव होगा।
*मेष राशि*- आपके मान-सम्‍मान में कमी आ सकती है।  आपके काम-काज की स्थिति भी प्रभावित होगी।
*वृषभ राशि* - आय के स्रोत प्रभावित हो सकते हैं।  जीवनसाथी के साथ विचारों में मतभेद हो सकते है।
*मिथुन राशि* - मकान-वाहन खरीदने की योजना हो तो उसे टाल दे।अनावश्यक खर्चों पर तत्काल रोक लगाए।
*कर्क राशि*- पार‍िवार‍िक मामलों में संभलकर रहे।आय के स्रोतो में कमी आ सकती है।
*सिंह राशि* - आपको काम के नए अवसर म‍िलेंगे। इसे लेकर निर्णय लेने में कुछ दुविधा हो सकती है। यात्रा के संयोग बनेंगे।
*कन्या राशि* - आपका कहीं से पैसा आना है तो रुक सकता है, लेक‍िन म‍िल जाएगा। सेहत का ध्यान रखें और वाहन चलाने में सावधानी बरतें।
*तुला राशि*-मकान -वाहन आदि के निवेश में जल्दबाजी न करे।जीवनसाथी पर अपना गुस्सा न निकालें।
*वृश्चिक राशि* - जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है साथ ही विचारों के म‍िलने में भी दिक्कत आ सकती है।
*धनु राशि* -  क‍िसी से भी झूठे वादे ना करें, शत्रु पक्ष को हल्के मे लेने की भूल न करें, नुकसान उठाना पड़ सकता है। 
*मकर राशि* - दांपत्‍य जीवन में कष्‍ट का सामना करना पड़ सकता है। ध्‍यान रखें क‍ि भाग्‍य के भरोसे रहना ठीक नहीं होगा।
*कुम्भ राशि* - मकान, वाहन और प्रॉपर्टी में न‍िवेश ध्यानपूर्वक करे। इस दौरान शत्रु पक्ष हावी रह सकता है।
*मीन राशि* - व्‍यापार में कोई बड़ी डील होते-होते टल सकती है। तो परेशान होने के बजाए धैर्य रखें। संबंध‍ित जानकर की राय ले लें।
ज्योतिषाचार्य सुनील चोपड़ा
9302325222
Gwalior

Comments

Popular posts from this blog

मंगल ग्रह का नीच राशि मे प्रवेश, शत्रु ग्रह बुध के साथ बनेगी युति

shardiya navratri 17 october se 25 october 2020

Guru purnima 16 july 2019 ko, 16 जुलाई को शाम 4:30 बजे तक होगी गुरुपूर्णिमा पूजा