Jupiter transit in makar rashi on 20 november 2020

*सर्वार्थसिद्धि योग में गुरु ग्रह का 20 नवम्बर को शनि की राशि मकर में प्रवेश*
 20 नवंबर कार्तिक माह के शुक्लपक्ष की षष्टी तिथि शुक्रवार को गुरु ग्रह अपनी नीच राशि मकर मे गोचर करेंगे।   गुरु ग्रह को देवताओं का गुरु, सुख-सुविधाओं, धन और संपत्ति का कारक माना जाता है।
देव गुरु बृहस्पति धनु से मकर राशि में ही प्रवेश कर रहे हैं और मकर में उनका स्थान नीच का होता है, लेकिन शनि के अपनी राशि मे होने के कारण नीच भंग राजयोग बनेगा। इस राशि में ये 5 अप्रैल 2021 तक स्थित रहेंगे। ज्योतिषाचार्य सुनील चोपड़ा ने बताया कि गुरु के मकर राशि में आने से वृश्चिक राशि वालों को अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है। नौकरीपेशा और व्यापारी वर्ग को आर्थिक फायदा होगा। यह गोचर आपके आर्थिक पक्ष को मजबूत करेगा। आय के साधनों में वृद्धि होगी
 गुरु ग्रह के राशि परिवर्तन से कुछ राशियों पर सकारात्मक तो कुछ राशियों को नकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेंगे। इस राशि परिवर्तन से मेष, मिथुन, कन्या, तुला,वृश्चिक, कुंभ और मकर राशि के जातकों को शुभ परिवर्तन प्राप्त हो सकते हैं।
मेष राशि:- आने वाला समय आपकी परेशानियों को कुछ हद तक कम करने वाला है। आप शुभ कार्यों में खर्च करेंगे । स्वास्थ्य उत्तम रहेगा,  वैवाहिक जीवन भी खुशनुमा रहेगा।
वृषभ राशि:- वृषभ राशि के जातकों का स्वास्थ्य अच्छा नही रहेगा।  पेट से संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, वहीं  भ्रम की स्थिति बानी रहेगी। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखे।
मिथुन राशि :-  मिथुन राशि के जातकों के लिए यह समय  अच्छा रहेगा।दांपत्य जीवन सुखी होगा। प्रमोशन के भी योग बनेंगे।अगर कोई काम बहुत लंबे समय से अटका हुआ है तो जल्द ही पूरा हो जाएगा।
कर्क राशि :- इस राशि के जातकों को अपने शत्रुओं से बच कर रहना चाहिए।कोई बड़ा षडयंत्र रचा जा सकता है। मानसिक तनाव बना रहेगा।  विदेश यात्रा सफल हो सकती है।
सिंह राशि :-  सिंह राशि के जातको के लिए अच्छा रहेगा।  आपके विरोधी परास्त होंगे, और आपके प्रेम संबंध भी और मजबूत होंगे। अगर कहीं रुका हुआ पैसा अटका है, तो वह भी आपको मिल सकता है।
कन्या राशि:- आपके पारिवारिक जीवन में भी मधुरता बनेगी। प्रोपेर्टी में लाभ होगा। आय के साधन बनेंगे। प्रेम संबंध सफल होंगे। 
तुला राशि:-  के जातकों में  आत्मविश्वास में बढ़ोत्तरी होगी और सफलता के नए रास्ते खुलेंगे। आपको भाई-बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। साथ ही आपके भाई-बहन को कोई खास उपलब्धि भी हासिल हो सकती है।
वृश्चिक राशि:- इन जातकों का यह समय कमाल का साबित होने वाला है। लंबे समय से बनी परेशानियां समाप्त होगी। आय के नए स्त्रोत बनेंगे।
धनु राशि:- आपको आर्थिक जीवन में तरक्की होगी। संतान पक्ष की ओर से चल रही समस्याओं का समाधान होगा। मान सम्मान बढेगा।
मकर राशि:-  यह समय आपके  लिए अनुकूल नहीं है। अपना पैसा कही भी इन्वेस्ट न करे। थोड़ा इंतजार करना ही बेहतर होगा। पार्टनरशिप में आपको संभलकर चलना चाहिए, साथी के साथ विवाद हो सकता है।
कुंभ राशि:- छात्रों के लिए यह समय उत्तम है।  वाहन चलाने में धयान रखे। आपके रुके हुए काम जल्द बनेंगे, परेशानियां दूर होंगी।
मीन राशि:-  सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी।  प्रॉपर्टी खरीदने के योग बनेंगे। आपको अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा।
ज्योतिषाचार्य सुनील चोपड़ा
Gwalior

Comments

Popular posts from this blog

मंगल ग्रह का नीच राशि मे प्रवेश, शत्रु ग्रह बुध के साथ बनेगी युति

shardiya navratri 17 october se 25 october 2020

Guru purnima 16 july 2019 ko, 16 जुलाई को शाम 4:30 बजे तक होगी गुरुपूर्णिमा पूजा