dhanteras par rashi anusar kya kharide

*धनतेरस पर धन की वृद्धि के लिए राशि अनुसार क्या खरीदे*
दीपावली 5 दिनों का पर्व होता है। जो कि धनतेरस के दिन से शुरु होता है।
इस साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि का प्रारंभ 12 नवंबर दिन गुरुवार की रात 09 बजकर 30 मिनट पर होगा, जो 13 नवंबर दिन शुक्रवार को शाम 05 बजकर 59 मिनट तक रहेगा। ऐसे में धनतेरस 13 नवंबर को है.
  इस बार धनतेरस की पूजा के लिए 30 मिनट का शुभ मुहूर्त है. आपको धनतेरस की पूजा शाम को 05 बजकर 28 मिनट से शाम को 05 बजकर 59 मिनट के मध्य कर लेनी चाहिए
धनतेरस को शुभ मुहूर्त में आपको देवताओं के वैद्य या आरोग्य के देवता धन्वंतरि और धन के देवता कुबेर की पूजा करनी चाहिए. धन्वंतरि को भगवान विष्णु का रुप माना जाता है. यह अपने हाथों में अमृत कलश धारण किए होते हैं, इनको पीतल के धातु प्रिय हैं, इसलिए धनतेरस को लोग पीतल के बर्तन आदि खरीदते हैं
दिवाली से दो तिथि पहले यम के लिए दीपक जलाया जाता है. धनतेरस के दिन संध्या के समय में घर के बाहर एक दीपक जलाएं. यह दीपक यमराज के लिए जलाया जाता है. ऐसी मान्यता है कि यम का दीपक जलाने से यमराज खुश होते हैं और परिवार के सदस्यों की अकाल मृत्यु से सुरक्षा प्रदान करते हैं
 इस दिन भगवान धनवंतरि की पूजा के अलावा आभूषणों की खरीदारी के लिये भी शुभ माना जाता है। इस दिन की गई खरीदारी सालभर सुख समृद्धि और खुशहाली लेकर आता है।
इस दिन कुछ खास चीजो को खरीदकर लाना बहुत शुभ होता है। धनतेरस के दिन घर मे झाड़ू खरीदकर लाये और शुभमुहूर्त में उसकी पूजा करे। एक थैली नमक की भी इस दिन जरूर खरीदे जिससे घर मे धन धान्य की कमी नही रहती।
*अपनी राशि के अनुसार क्या खरीदे*
मेष राशि वाले जातक तांबे से बनी वस्तुएं तांबे का लोटा, किचन ट्रे खरीदे जिससे आपको शुभ परिणाम प्राप्त होंगे।
वृषभ राशि वाले जातक चांदी या हीरे से बने आभूषण व बर्तन खरीदे।जीवनसाथी को चूड़ी खरीद कर दे।
मिथुन राशि वाले जातको को कांसे के बर्तन खरीदना शुभ रहेगा। संतान की पढ़ाई के लिए धातु की टेबल खरीदे।
कर्क राशि वाले जातक चांदी से बने बर्तन खरीदे।पारद का शिवलिंग खरीद सकते।
सिंह राशि वाले जातको को चांदी या गोल्डन पोलिश वाले बर्तन खरीदना शुभ है।जीवनसाथी के लिए सोने की चैन खरीद सकते।
कन्या राशि वाले जातकों को कांसे के बर्तन खरीदने पर घर मे सुख समृद्धि बनेगी। जीवनसाथी के लिए नाक की लोंग खरीद सकते।
तुला राशि वाले जातक चांदी के बर्तन या टी वी., मिक्सी, इलेक्ट्रॉनिक समान खरीद सकते है।
वृश्चिक राशि के जातकों को सोने के आभूषण या तांबे के बर्तन खरीदना शुभ होगा। किचेन के लिए माइक्रोवेव ओवन खरीद सकते।
धनु राशि के जातक पीतल के बर्तन व पूजा सामग्री खरीदे। किचेन के लिए धातु का टी सेट खरीद सकते।
मकर राशि के जातक मशीनों से सम्बंधित वस्तुएं व इलेक्ट्रॉनिक समान खरीद सकते है।
कुम्भ राशि वाले जातक उस दिन वाहन आदि खरीद सकते है।
मीन राशि वाले जातक सोने के आभूषण खरीद सकते है। बच्चो के लिए पढ़ाई की टेबल ले सकते।
ज्योतिषाचार्य सुनील चोपड़ा
9302325222

Comments

Popular posts from this blog

मंगल ग्रह का नीच राशि मे प्रवेश, शत्रु ग्रह बुध के साथ बनेगी युति

shardiya navratri 17 october se 25 october 2020

Guru purnima 16 july 2019 ko, 16 जुलाई को शाम 4:30 बजे तक होगी गुरुपूर्णिमा पूजा