shani 29 september ko margi

*शनि 142 दिनों बाद 29 को होंगे मार्गी*
शनि अब पूरे 142 दिन बाद यानी 29 सितंबर मंगलवार को सुबह 10 बजकर 45 मिनट पर वक्री से मार्गी हो रहे हैं।  इससे शनि के प्रभाव काफी हद तक कम हो जाएंगे। शनि के वक्री से मार्गी होने पर कई राशियों की चली आ रही मुसीबतें कम होंगी। शनि के मार्गी होने का मतलब है कि जो शनि अभी तक वक्री थे, मतलब उल्टी चाल चल रहे थे वो अब सीधी चाल चलेंगे। 
ज्योतिषाचार्य सुनील चोपड़ा ने बताया कि शनि के मार्गी होने से 5 राशियों  मिथुन, कन्या, कर्क, धनु और वृश्चिक के लिए अच्छा समय रहेगा।
मिथुन राशि: इस राशि के लोगों के कई नुकसान अब लाभ में बदलेंगे। आपकी दान पुण्य में और धर्मकर्म में ज्यादा ध्यान देंगे। इसके साथ ही आपके जीवन में खुशियां आएंगी।

कर्क राशि: स्वास्थ्य आपको इतने समय से खराब चल रहा है अब अच्छा होगा। आपको बिजनेस और नौकरी में भी लाभ प्राप्त हो सकता है। करियर के लिए छात्र खूब मेहनत करें, आपको लाभ मिलेगा। 

वृश्चिक  : शनि के मार्गी होने से आपको जीवन में कई प्रकार का लाभ मिलेगा, आपको सभी का साथ मिलेगा। मांगलिक कार्यों का आयोजन आपके घर में हो सकता है। आप भूमि वाहन खरीद सकते हैं। 
धनु राशि के लोग शनि मार्गी होने से आपके घर में खुशी का माहौल रहेगा। आपके आय के साधन बढ़ेंगे। 

कन्या राशि के लोगों को जीवन में सफलता मिलेगी, अभी तक जो आप हासिल कर सकते थे, वो आपको मिलेगा। इसलिए ये आपकेलिए बहुत शुभ परिणाम लाया है।
ज्योतिषाचार्य सुनील चोपड़ा

Comments

Popular posts from this blog

मंगल ग्रह का नीच राशि मे प्रवेश, शत्रु ग्रह बुध के साथ बनेगी युति

Guru purnima 16 july 2019 ko, 16 जुलाई को शाम 4:30 बजे तक होगी गुरुपूर्णिमा पूजा

Gopashtmi 22 November ko manai jayegi