Rashi Plant किस राशि के लोग कोनसा पौधा लगाए

किस राशि के लोग कोनसा पौधा लगाए
हिन्दू शास्त्रो के अनुसार पेड़ो को देवता के रूप में पूजा जाता है। प्रत्येक व्यक्ति की राशि का एक प्रितिनिधि वृक्ष होता है। उसे लगाने से व उसकी पूजा करने से उस ग्रह के शुभ फल प्रदान होते है। प्रत्येक ग्रह के अपने अपने वृक्ष व पौधे होते है, जिन्हे अलग अलग राशि का स्वामित्व प्राप्त है।

श्रवण मास सबसे उचित समय पौधरोपण के लिए माना गया है। इस मास में हरियाली अमावस व हरियाली तीज सबसे शुभ दिन माना गया है।श्रवण मास में राशि के अनुसार पौधे लगाने से भगवान शिव प्रसन्न होते है व उससे संबंधित ग्रहो का शुभ फल प्रदान होता है। यदि आपकी कुंडली मे ग्रह अशुभ फल दे रहे है तो उनसे संबंधित पौधे व वृक्ष को लगाकर उनकी पूजा करने से उनके अशुभ फलों के प्रभाव समाप्त हो जाते है।
राशि के अनुसार वृक्ष
मेष या वृश्चिक राशि इन राशियो का ग्रह मंगल है। अतः इस राशि वालों को अनार का पेड़ लगाना चाहिए। जिससे मंगल ग्रह के शुभ फल प्राप्त होते है।
वृष या तुला इन राशियो का ग्रह शुक्र है। इन राशि वालो को नारियल का पेड़, मनी प्लांट लगाना चाहिए इसके अलावा आम और पपीते का पेड़ भी लगा सकते है।
कर्क राशि इस राशि का ग्रह चंद्रमा है। ऐसे व्यक्तियों को शरीफा, रसभरी या खिरनी के पेड़ पौधे लगाने चाहिए।
सिंह राशि इस राशि का ग्रह सूर्य है।  तथा इस राशि वालो को बेल का पेड़ लगाना चाहिए।
कन्या व मिथुन इस राशि का ग्रह बुध है। इस राशि वालो को संतरा, नींबू और मॉसम्मी के पेड़ लगाना चाहिए।
धनु व मीन राशि इस राशि का ग्रह गुरु है। इन्हें केले का पेड़ या बरगद का पेड़ लगाना चाहिए।
मकर व कुम्भ इस राशि का ग्रह शनि है। इन्हें पीपल, नीम, काले अंगूर की बेल या शमी का पौधा लगाना चाहिए।
घर मे सही दिशा में लगाये पौधे- वस्तु टिप्स
पेड़ पौधों से न केवल घर की सजावट होती है बल्कि यह आपके घर का वास्तु भी सही करते है। लेकिन कभी कभी अनजाने में अपने घरों में गलत दिशा में पौधे रख देते है। जिससे घर का वास्तु खराब हो जाता है और हमे नुकसान झेलना पड़ता है। पोधो की सही दिशाएं:-
मनी प्लांट वस्तु शास्त्र के अनुसार घर मे मनी प्लांट का पौधा लगाना बेहद शुभ है। मनी प्लांट शुक्र ग्रह का कारक है। इसे लगाने से पति पत्नी के बीच संबंध मधुर होते है। इसे दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाना चाहिए।
तुलसी का पौधा तुलसी में कई औषधीय गुण होते है। तुलसी का पौधा घर मे सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है। तुलसी का पौधा घर मे उत्तर, उतर-पूर्व, या पूर्व दिशा में लगाना चाहिए।
बांस का पेड़ आजकल बांस के पौधे को बोना बनाने की विधि से छोटा कर घर मे लगाने लायक बनाया गया है। इसे घर मे किसी भी हिस्से में लगा सकते है। ये पौधा वस्तु में समृद्धि देता है, घर की नकारात्मक ऊर्जा को समाप्त करता है।
केले का पौधा केले का पौधा वास्तु के साथ साथ धार्मिक दृष्टि से भी अच्छा रहता है। यह पौधा गुरु ग्रह का होता है। इसे लगाने से घर मे सुख-शांति आती है। इसे घर के ईशान कोण में लगाना चाहिए।
ज्योतिषाचार्य सुनील चोपड़ा

Comments

Popular posts from this blog

Hariyali amavas puja vidhi

nav varsh 2024 par banega maha lakshmi yog

Dev Guru prajapati ka kumbh rashi me transit