20 जुलाई से 70 दिनों के लिए शुक्र तारा(अस्त) डूब जाएगा

20 जुलाई से 70 दिनों के लिए शुक्र तारा(अस्त) डूब जाएगा
20 जुलाई शनिवार को शुक्र ग्रह मिथुन राशि मे 70 दिनों के लिए अस्त अर्थात डूब जाएगा। अस्त शुक्र 23 जुलाई को कर्क राशि मे, 16 अगस्त को सिंह राशि मे तथा 9 सितंबर को कन्या राशि मे अस्त अवस्था मे भ्रमण करते हुए 70 दिनों के पश्चात  25 सितंबर को उदय होगा।

हिन्दू मान्यता के अनुसार प्रत्येक कार्य के लिए शुभ मुहूर्त देखा जाता है। वही कुछ समय ऐसा भी आता है जब शुभकार्य निषेध होते है। शुक्र ग्रह व गुरु ग्रह के अस्त होने से मांगलिक कार्य निषेध माने जाते है।
20 जुलाई को शुक्र ग्रह के अस्त होने जिसे तारा डूब जाना भी कहते है से सभी शुभ कार्यो पर विराम लग जायेगा। जैसे विवाह , मुंडन, सगाई, ग्रह प्रवेश, ग्रह निर्माण, उद्यापन आदि।

शुक्र अस्त होने पर इन तीन माह में विभिन्न राशियो पर मिलाजुला असर होगा।
मेष राशि के जातको में प्रेम संबंधों में कमी आएगी, आपसी मनमुटाव रहेगा।
वृष राशि पड़ोसियो से तनाव, सुख साधन में कमी होगी।
मिथुन राशि यहां शुक्र के अस्त होने पर भी जातक को अच्छे फल मिलेंगे।
कर्क राशि व्यापार में सफलता मिलेगी, धन लाभ होगा।
सिंह राशि कैरियर में उछाल आएगा, जॉब अच्छी रहेगी, वैवाहिक जीवन पर असर अच्छा नही होगा।
कन्या राशि मित्रो से लाभ व भाग्य उदय होगा, पैसो के आवागमन में रुकावट होगी।
तुला राशि मेहनत करने पर भी पूर्ण लाभ नही मिलेगा। मित्रो से व्यवहार अच्छा रहेगा।
वृश्चिक राशि कला व संगीत की और रुझान रहेगा। आपके चरित्र के लिए ये समय अच्छा नही है।
धनु राशि पत्नी सुख की प्राप्ति होगी, अचानक लाभ होगा।
मकर राशि पति पत्नी में तनाव, वैचारिक मतभेद होंगे। व्यापार में आमदनी काम होगी।
कुम्भ राशि प्रेम संबंध बिगड़ सकते है। भूमि से लाभ मिलेगा, वाणी पर ध्यान दें।
मीन राशि अपने कार्यक्षेत्र में ध्यान दें, व्यर्थ की यात्राएं होंगी। शिक्षा के लिए समय अच्छा है।
ज्योतिषाचार्य सुनील चोपड़ा

Comments

Popular posts from this blog

मंगल ग्रह का नीच राशि मे प्रवेश, शत्रु ग्रह बुध के साथ बनेगी युति

Guru purnima 16 july 2019 ko, 16 जुलाई को शाम 4:30 बजे तक होगी गुरुपूर्णिमा पूजा

Gopashtmi 22 November ko manai jayegi