Transit Rahu in mithun and ketu in dhanu rashi

18 साल बाद छाया ग्रह राहु का अपनी उच्च राशि मिथुन में व केतु का धनु में प्रवेश होगा
7 मार्च प्रतिपदा तिथि, पूर्वभाद्रपद नक्षत्र, गुरुवार को प्रातः 2:48 बजे राहु ग्रह कर्क राशि से अपनी उच्च राशि मिथुन में व केतु ग्रह मकर राशि से धनु राशि मे प्रवेश करेंगे।
शनि ग्रह के धनु राशि मे पूर्व से विराजमान होने के कारण धनु राशि मे शनि केतु की युति बनेगी।
इसके साथ ही 30 मार्च शनिवार को गुरु ग्रह भी धनु राशि मे प्रवेश करेंगे। 149 वर्षो पश्चात यह सयोंग बनेगा, जब गुरु,शनि व केतु एक साथ धनु राशि मे होंगे। ये युति 22 अप्रेल तक रहेगी, गुरु 10 अप्रेल को वक्री होकर 22 अप्रेल को वृश्चिक राशि मे वापिस चले जायेंगे। और वृश्चिक राशि मे 11 अगस्त को मार्गीय होकर 5 नवम्बर को फिर से धनु राशि मे प्रवेश करेंगे, जो कि 24 अप्रेल 2020 तक शनि केतु के साथ युति करेंगे।
राहु केतु छाया ग्रह होने के कारण इनका भौतिक रूप से कोई अस्तित्व नही है। उसके बावजूद यह अन्य ग्रहों से ज्यादा जातक को प्रभावित करते है। छाया ग्रह होने की वजह से यह हर समय साथ रहते है। अपनी दशा आने पर यह जातक पर पूर्ण रूप से हावी हो जाते है। इन्हें आक्समिक परिणाम देने वाले ग्रह माना जाता है।
राहु केतु के गोचर से सभी राशियो पर प्रभाव पड़ेगा।

मेष राशि - आपको अच्छी नॉकरी मिल सकती है। अगर जॉब बदलना चाहे तो शुभ समय है। विदेश यात्रा व प्रमोशन के योग बनेंगे।
वृषभ राशि - आपका खर्च बढेगा, लोन लेने से बचे और न ही किसी को उधार दे।
मिथुन राशि - कोई पुरानी बीमारी पुनः आपको घेर सकती है। आपकी छवि खराब हो सकती है।
कर्क राशि - विदेश यात्रा का विचार बन सकता है। कार्यक्षेत्र में चुनोतियो का सामना करना पड़ सकता है।
सिंह राशि - आपको कार्यो में सफलता मिलेगी, विभिन्न क्षत्रो में आपको लाभ प्राप्त होगा।
कन्या राशि - आफिस में कार्यो की अधिकता बनेगी जिससे आप निजी जीवन के लिए अधिक समय न दे पाएंगे।
तुला राशि - आपको आशा के अनुरूप परिणाम नही मिलेंगे। धन के लेन देन में नुकसान हो सकता है। पिता की सेहत में गिरावट आ सकती है।
वृश्चिक राशि - किसी दुर्घटना की संभावना हो सकती है। तेज गति से वहान न चलाये। आपकी आय काम होगी और खर्च अधिक होगा।
धनु राशि- जीवन साथ के साथ रिश्तों में मन मुटाव हो सकता है। बिजनेस पार्टनर के साथ मतभेद हो सकते है। पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद बढ़ सकता है।
मकर राशि - आपको शुभ समाचार मिलेंगे। जीवन मे खुशियों का आगमन होगा। कानूनी मामलों में सफल होंगे।
कुम्भ राशि - पैसों का लेन देन अथवा निवेश सोच समझ कर करे। परीक्षा में सफलता पाने के लिए कठिन परिश्रम करना पड़ेगा।
मीन राशि - आपकी माता का स्वास्थ्य कमजोर हो सकता है। मानसिक तनाव भी रह सकता है। आमदनी की अपेक्षा खर्चा अधिक होगा।
ज्योतिषाचार्य सुनील चोपड़ा

Comments

Popular posts from this blog

मंगल ग्रह का नीच राशि मे प्रवेश, शत्रु ग्रह बुध के साथ बनेगी युति

shardiya navratri 17 october se 25 october 2020

Guru purnima 16 july 2019 ko, 16 जुलाई को शाम 4:30 बजे तक होगी गुरुपूर्णिमा पूजा