sawan ka dusra somwar 2 August 2021महाकालेश्वर पूजा

* सावन के दूसरे सोमवार होगी महाकालेश्वर शिव पूजा, बनेंगे कई शुभ सयोंग* सावन का दूसरा सोमवार 02 अगस्त को सावन मास की कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि को रहेगा। हिंदू धर्म में नवमी की तिथि का विशेष महत्व माना गया है। ज्योतिषाचार्य सुनील चोपड़ा ने बताया कि सावन के दूसरे सोमवार को कई शुभ सयोंग बन रहे है। दूसरे सोमवार को नवमी तिथि और कृत्तिका नक्षत्र रहेगा। सावन के दूसरे सोमवार नवमी तिथि पड़ने के कारण इस दिन भगवान शिव की पूजा का विशेष पुण्य प्राप्त होगा। मान्यता है नवमी की तिथि में पूजा और शुभ कार्य का फल अक्षय होता है। कृतिका नक्षत्र का स्वामी सूर्य और राशि के स्वामी शुक्र है।सूर्य कर्क राशि में बुध ग्रह के साथ बुधादित्य योग बना रहे हैं। वहीं शुक्र सिंह राशि में मंगल के साथ युति बना रहे हैं। इस नक्षत्र का नाम भगवान शिव के पुत्र कर्तिकेय से जुड़ा है। भगवान कर्तिकेय देवताओं के सेनापति माने जाते हैं। * दूसरे सोमवार को करे महाकालेश्वर शिव पूजा* दूसरे सोमवार को महाकालेश्वर शिव की विशेष पूजा करने का विधान है।महाकालेश्वर की पूजा से सुखी गृहस्थ जीवन, पारिवारिक कलह से मुक्ति, पितृ दोष व...