Maghi Gupt Navratri 12 Feb. se 21 Feb tak

*गुप्त नवरात्रि 12 से 21 तक दस दिनों की होगी* माघ माह, शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 12 फरवरी शुक्रवार से लेकर नवमी तिथि 21 फरवरी रविवार तक माघ गुप्त नवरात्र मनाई जाएगी। कलश स्थापना मुहूर्त सुबह 08:34 बजे से 09:59 बजे तक व अभिजीत मुहूर्त में दोपहर 12:13बजे से 12:58 बजे तक की जा सकती है। इस बार माघ नवरात्रि दस दिनों की होगी।क्योकि 17 व 18 फरवरी को दोनों दिन षष्टी तिथि रहेगी। गुप्त नवरात्रियों में मां भगवती की पूजा की जाती है। गुप्त नवरात्रियों का महत्व चैत्र और शारदीय नवरात्रियों से ज्यादा होता है। *क्यो मनाई जाती है गुप्त नवरात्रि* ज्योतिषाचार्य सुनील चोपड़ा ने बताया कि माघ गुप्त नवरात्र को खासतौर से तंत्र-मंत्र और सिद्धि-साधना आदि के लिए बहुत ही खास माना जाता है।इस नवरात्र में व्यक्ति ध्यान-साधना करके दुर्लभ शक्तियों की प्राप्ति करते है।इस समय की गई साधना शीघ्र फलदायी होती है।इस नवरात्रि की पूजा गुप्त रूप से की जाती है। गुप्त नवरात्रि तंत्र साधना करने वालों के लिए बहुत महत्वपूर्ण होती है। गुप्त नवरात्रि विशेषतौर पर गुप्त सिद्धियां प्राप्त करने के लिए बहुत उत्तम मान...