Posts

Showing posts from January, 2021

guru grah 17 January 2021 ko ast honge

Image
*सबसे विशाल ग्रह गुरु तारा 17 को अस्त होगा, नही होंगे मांगलिक कार्य*   17 जनवरी रविवार गुरु ग्रह बृहस्पति शाम 5:52 बजे अस्त हो जायेगे। जो माघ शुक्ल पक्ष द्वितीया तिथि 13 फरवरी शनिवार को उदित होंगे। अत्यंत शुभ ग्रह होने के  कारण जब बृहस्पति अस्त होता है अर्थात सूर्य के समीप आ जाता है तो बृहस्पति के शुभ प्रभावों में कमी हो जाती है और व्यक्ति को शुभ फलों की प्राप्ति में कमी आ जाती है। किसी भी काम को सफल बनाने के लिए गुरु बल की आवश्यकता होती है। ज्योतिष के महत्वपूर्ण सूर्य सिद्धांत के अनुसार बृहस्पति ग्रह के अस्त होने के लिए उसकी सूर्य से अंशात्मक दूरी 11 अंश या उससे कम हो तो ग्रह अस्त हो जाता है। ज्योतिषाचार्य सुनील चोपड़ा ने बताया कि शादी-विवाह जैसे मांगलिक कार्यों के लिए ग्रह-नक्षत्रों की स्थितियों का विचार किया जाता है। शुक्र और गुरु तारा की स्थिति को देखकर विवाह मुहूर्त निश्चित किए जाते हैं। अगर ये दोनों तारे अस्त होते हैं तो उस स्थिति में मांगलिक कार्यों के लिए मुहूर्त नहीं निकल पाता है।इस अवधि में सभी शुभ कार्य जैसे विवाह, मुंडन, सगाई, गृहारंभ व गृहप्रवेश के...