Posts

Showing posts from June, 2020

21 June se surya dakshinayan honge

*सायन पद्धति से 21 जून को सूर्य दक्षिणायन होगा* सायन पद्धति के अनुसार सूर्य 21 जून को दक्षिणायन हो जायेगे, जो कि साल का सबसे लंबा दिन होगा। 21 जून को सूर्य 5 बजकर 26 मिनट पर उदय होगा और शाम 7 बजकर 23 मिनट तक रहेगा। ये सबसे बड़ा दिन 13 घंटे 57 मिनट का होगा और रात 10 घंटे 03 मिनट की होगी।       ज्योतिषाचार्य सुनील चोपड़ा ने बताया कि ज्योतिष शास्त्र के अनुसार एक वर्ष में दो बार सूर्य की स्थिति में परिवर्तन होता है। इसे ही उत्तरायण व दक्षिणायन कहते है। जब सूर्य मकर राशि से मिथुन राशि तक भ्रमण करता है तब इस समय को उत्तरायण कहते है। और जब सूर्य कर्क राशि से धनु राशि तक भ्रमण करता है तो इसे दक्षिणायन कहते है।      कर्क संक्रांति के दिन सूर्य की किरणें कर्क रेखा पर सीधी पड़ने के बाद क्रमशः दक्षिण की और खिसकते हुए मकर संक्रांति के दिन मकर रेखा पर सीधी पड़ती है। सूर्य की सीधी किरणों के पड़ने के खिसकाव में छह माह लग जाते है। यह समय 21 जून से लेकर 22 दिसम्बर तक होता है। जबकि निरयण पद्धति में यह समय 15 जुलाई से 14 जनवरी के बीच होता है।       धार्मिक मान्यताओं ...

21 June sabse lamba din, aur sabse choti raat

Image
*21 जून को दो बड़ी खगोलीय घटनाएं,  साल का सबसे बड़ा दिन व सूर्य ग्रहण*  पहली घटना सूर्यग्रहण है। इसमें सूर्य और पृथ्वी के बीच में चंद्रमा इस तरह आ जाएगा कि सूर्य का आधे से ज्यादा हिस्सा छिप जाएगा और कंगन की तरह दिखाई देगा। इसे रिंग ऑफ फायर भी कहा जाता है। दूसरी घटना, 21 को ही सूर्य कर्क रेखा के ठीक ऊपर आ जाएगा। जिससे ये साल का सबसे बड़ा दिन भी होगा।  ज्योतिषाचार्य सुनील चोपड़ा ने बताया कि 21 जून रविवार को परछाई भी आपका साथ छोड़ेगी। दरअसल ऐसा सूर्य की कर्क रेखा में स्थिति होने के चलते होगा। ठीक 12 बजकर 28 मिनट पर आपको अपनी परछाई नहीं दिखाई देगी। परिभ्रमण पथ के दौरान 21 जून को ठीक 12.28 बजे सूर्य कर्क रेखा पर एकदम लंबवत हो जाएगा। इस दिन भारत सहित उत्तरी गोलार्द्घ में स्थित सभी देशों में सबसे बड़ा दिन तथा रात सबसे छोटी होगी।  सूर्योदय प्रातः 5.26 बजे तथा सूर्यास्त सायं 7.23 मिनट पर होगा, जिससे दिन 13 घंटे 57 मिनट तथा रात 10 घंटे 03 मिनट की होगी। इस खगोलीय घटना के अंतर्गत 21 जून के बाद से सूर्य दक्षिण की ओर गति करना प्रारंभ कर देगा, जिसे दक्षिणायन का प्रारंभ कहा ...

AshadNavratri_22june2020 आषाढ़ गुप्त नवरात्रि 22 जून से प्रारम्भ, इस बार 8 दिनों की होगी नवरात्रि 29 जून तक*

Image
*आषाढ़ गुप्त नवरात्रि 22 जून से प्रारम्भ, इस बार 8 दिनों की होगी नवरात्रि 29 जून तक* आषाढ़ गुप्त नवरात्रि 22 जून सोमवार आद्रा नक्षत्र और वृद्धि योग में प्रारम्भ होगी। इस बार पंचमी व षष्टी तिथि एक ही दिन होने के कारण आषाढ़ गुप्त नवरात्रि 8 दिन की होगी। कलश स्थापना 22 जून को होगी।29 जून को नवमी तिथि होगी। घटस्थापना मुहूर्त सुबह 5 : 24 बजे से 7:12 बजे तक 1 घंटे 48 मिनट घटस्थापना अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:55 बजे से दोपहर 12:51 बजे तक रहेगा। ज्योतिषाचार्य सुनील चोपड़ा ने बताया कि सनातन धर्म में कोई भी धार्मिक कार्य आरंभ करने से पूर्व कलश स्थापना करने का विधान है। पृथ्वी को कलश का रूप माना जाता है तत्पश्चात कलश में उल्लिखित देवी- देवताओं का आवाहन कर उन्हें विराजित किया जाता है। इससे कलश में सभी ग्रहों, नक्षत्रों एवं तीर्थों का निवास हो जाता है।  देवी भागवत के अनुसार वर्ष में चार बार नवरात्रि आते हैं और जिस प्रकार नवरात्रि में देवी के नौ रूपों की पूजा की जाती है, ठीक उसी प्रकार गुप्त नवरात्रि में दस महाविद्याओं की साधना की जाती है। गुप्त नवरात्रि के दौरान साधक माँ काली, तारा देवी, त्...